विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर आज नेहरू कॉलोनी पार्क, देहरादून में जन जागरूकता अभियान की शानदार शुरुआत हुई!
इस अभियान में SLMG कोका-कोला कंपनी के कर्मियों और हिम फाउंडेशन में इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने स्वच्छता अभियान चलाया और पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
इस अभियान में SLMG कोका-कोला कंपनी के कर्मियों और हिम फाउंडेशन में इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने स्वच्छता अभियान चलाया और पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
साथ ही, INTAS FOUNDATION फाउंडेशन के ‘अपना घर’ देहरादून परिसर में भी पौधारोपण किया गया।
इस वर्ष हिम फाउंडेशन द्वारा 5 जून से 15 जुलाई 2025 तक प्रदेशभर में पौधारोपण जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और 16 जुलाई हरेला पर्व से 15 अगस्त तक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आइए, हम सब मिलकर पौधा लगाएं, हरियाली बढ़ाएं और अपने उत्तराखंड को और भी सुंदर बनाएं।