आज संगीता बहुगुणा जी का जन्मदिन सागर गिरी आश्रम में छोटे-छोटे बच्चों के साथ केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। साथ ही, सागर गिरी आश्रम को एक सीलिंग फैन दिया गया, जो बच्चों के लिए बहुत उपयोगी होगा।
कार्यक्रम में बच्चों के साथ केक सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें समोसे, फल, जूस और रिटर्न गिफ्ट के रूप में एक पेंसिल सेट आदि वितरित किए गए। हमारा यह कार्यक्रम सेलिब्रेशन जॉन दिन प्रतिदिन काफी प्रसिद्ध हो रहा है, इसके लिए हम सभी का दिल से धन्यवाद करते हैं।
हमारे फाउंडेशन के द्वारा बनाए गए विभिन्न # सेलिब्रेशन जोन में बहुत से लोग अपना-अपना जन्मदिन मना रहे हैं, जिससे हजारों बच्चों में मुस्कान लाने का प्रयास है, जो सफल हो रहा है।
कार्यक्रम में उर्मिला मेहरा जी द्वारा सुंदर सजावट और गर्मजोशी से बर्थडे गिफ्ट दिया गया, चंदा ने बहुत ही प्यारा ग्रीटिंग कार्ड देकर संगीता जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में ज्योतिका पांडे जी, सुधा जोशी जी, श्री विक्रम सिंह बिष्ट जी, संजय गोसाई जी, अशोक अक्षिता बहुगुणा आदि उपस्थित थे। संगीता बहुगुणा जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
इसके अलावा, आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा हुई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, जन जागरूकता, और वृक्षारोपण कार्यक्रम शामिल हैं।
सेलिब्रेशन ज़ोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट www.himfoundation.in पर विज़िट कर सकते हैं या हमें 01352678700 पर फोन कर सकते हैं। #celebrationzone #himfoundation