आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में हयात सेंट्रिक देहरादून के तत्वावधान में आश्रय ट्रस्ट के सहयोग से विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ एक सार्थक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर HYATT CENTRIC DEHRADUN एचआर मैनेजर श्रद्धा जी, खुशी जी, सिक्योरिटी मैनेजर दीपक पुरोहित जी, आसरा ट्रस्ट से मालती जी तथा राजकीय बालिका विद्यालय राजपुर रोड की छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के अधिकारों, स्वच्छता (हाइजीन) के महत्व पर उपयोगी जानकारी साझा की गई एवं खुला संवाद स्थापित किया गया।
साथ ही छात्राओं से उनके भविष्य के सपनों और लक्ष्यों के बारे में जानने का भी यह एक शुभ अवसर रहा, जिसने उन्हें आत्मविश्वास और प्रेरणा प्रदान की।
इस सफल आयोजन के लिए फाउंडेशन हेमं थापा जी एवं महेश जोशी जी का हार्दिक धन्यवाद, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम संभव हो सका।
समस्त छात्राओं एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद
हयात सेंट्रिक देहरादून का विशेष आभार, जिन्होंने राष्ट्रीय बालिका दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु यह सराहनीय पहल की।
आप सभी के सहयोग और सहभागिता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।