राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर देहरादून में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
देहरादून, 7 नवम्बर 2025 — राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर ऑल्ट्रस हेल्थकेयर देहरादून और हिम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हयात सेंट्रिक, देहरादून में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य आम जनता में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इसके लक्षण, रोकथाम तथा उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम के दौरान ऑल्ट्रस हेल्थकेयर देहरादून के विशेषज्ञ डॉक्टर — डॉ. राहुल वर्शनेय, डॉ. वरुण पराशर और डॉ. अनुशा के. रवी — ने कैंसर से संबंधित उपयोगी जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने, संतुलित आहार अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
शिविर के दौरान हयात सेंट्रिक देहरादून के स्टाफ की बेसिक स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग) की गई और उन्हें कैंसर से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
इस अवसर पर श्री दुर्गेश कुमार, श्री अमन भंडारी, हयात सेंट्रिक की एच.आर. मैनेजर श्रीमती श्रदा पंत, खुशी त्यागी तथा होटल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कैंसर जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।
ऑल्ट्रस हेल्थकेयर देहरादून, प्रीमियर हॉस्पिटल (विमेन एंड चिल्ड्रन) और हयात सेंट्रिक देहरादून की टीम का इस महत्वपूर्ण पहल के लिए हार्दिक धन्यवाद। यह प्रयास समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा