आज सुकून एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी उर्मिला मेहरा जी के मार्गदर्शन में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ हैंडीक्राफ्ट का जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। बच्चों द्वारा किए जा रहे प्रयास प्रशंसा के योग्य हैं। विशेष रूप से बच्चों द्वारा बनाई गई वॉल हैंगिंग, पर्स ,की हैंगिंग बेहद सुंदर हैं।
इन बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए यदि हम उनके बनाए उत्पादों को खरीदकर सहयोग करें, तो यह उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा। उर्मिला जी निरंतर बच्चों के लिए नए अवसर तलाश कर रही हैं। शिक्षा के साथ-साथ यदि बच्चों को हुनर भी सिखाया जाए, तो वे अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं और आजीविका के लिए सक्षम बन सकते हैं।
आज डॉ. गोपाल जी शर्मा एवं डॉ.अनीता शर्मा जी द्वारा बच्चों को स्वच्छता (हाइजीन) पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक बातों पर संवाद किया गया, जो बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा। इस अवसर पर बच्चों ने गणतंत्र दिवस के लिए अपने विद्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर तैयारियाँ भी प्रस्तुत कीं, जिसकी एक झलक हमें देखने को मिली। कल सभी बच्चे अपने-अपने विद्यालयों में अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे— इसके लिए अग्रिम शुभकामनाएँ।
उर्मिला जी, कमला दीदी रोहित भट्ट जी और महेश जोशी जी द्वारा बच्चों का जो निरंतर हौसला बढ़ाया जा रहा है, वह प्रशंसनीय है। हम सुकून एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी एवं उर्मिला जी के प्रयासों की दिल से सराहना करते हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपकी यह पहल एक दिन इन बच्चों के सपनों को साकार करने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।