दिनांक 17 नवंबर 2025 अजय नेगी जी के प्रयासों से जनपद उत्तरकाशी के दूरस्थ ग्राम मोरी में सड़क निर्माण कार्य कर रहे भाइयों एवं बहनों को वस्त्र वितरित किए गए। हिम फाउंडेशन अजय नेगी जी एवं बृजेश कंडियाल जी के प्रति हार्दिक आभारव्यक्त करती है और उन सभी दानदाताओं का भी धन्यवाद करती है जिन्होंने इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दिया। अजय नेगी जी का सहयोग और समर्थन हमें हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। उनकी निस्वार्थ सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का पालन हम सबके लिए एक प्रेरणास्त्रोत है।