*जनपद उत्तरकाशी के सुदूरवर्ती सुकड़ाला गांव में गरीब जरूरतमंद ग्रामीणों को बांटे कपड़े ।
दिनांक 2 नवंबर को संस्था हिम फाउंडेशन के तत्वावधान में जनपद उत्तरकाशी के अंतर्गत पुराला विकासखंड में स्थित सुकड़ाला गांव में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के माध्यम से गरीब जरूरतमंद लोगों को कपड़े उपलब्ध कराने की एक नेक मुहिम छेड़ी गई है। संस्था से जुड़े तमाम समाजसेवी समय-समय पर कपड़े एकत्र करते हैं। ऐसे कपड़े जो नए हों अथवा उपयोग किए गए परंतु अच्छी स्थिति में होंउन्हें एकत्र करके सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंदों तक पहुंचाने की इस मुहिम में अनेक लोग भागीदारी निभा रहे हैं।
आज के कार्यक्रम हेतु पुराने कपड़ों का योगदान करने में सौरभ शुक्ला, विवेक शुक्ला मनमोहन शर्मा, दिव्यांश खंडूरी ,श्रीमती संगीता बहुगुणा , विष्णु प्रसाद डोभाल,, एसके सती, प्रवीण बहुगुणा, हर्ष अरोड़ा पूरण असवाल आदि का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का प्रबंधन व सफल संचालन समाजसेवी श्री रोशनलाल विश्वकर्मा जी द्वारा किया गया। इस हेतु उनका विशेष आभार व कोटि-कोटि धन्यवाद