राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
आज राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मोहित जी ने अपना जन्मदिन सागर गिरी आश्रम में छोटे-छोटे बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया।
बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड बनाकर मोहित जी को बधाई दी। मोहित जी ने बच्चों को जूस, चॉकलेट, टॉफ़ी और चिप्स वितरित किए।बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ही सबसे बड़ा उपहार था!
मेघना जी को धन्यवाद, जिन्होंने हमें इस नेक कार्य के लिए चुना।
उर्मिला मेहरा जी और सागर गिरी आश्रम प्रबंधन समिति का विशेष आभार, जिनके सहयोग से यह आयोजन संभव हो पाया।
प्रशांत जी एवं नेहल जी ने भी बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटीं।
बच्चों को डोमिनोज़ पिज़्ज़ा बहुत पसंद आया।
सेलिब्रेशन ज़ोन कई बच्चों के जीवन में खुशियाँ भर रहा है। अनेक लोग यहाँ अपने जन्मदिन व विशेष अवसर मना रहे हैं।
अगर आपके आस-पास भी कोई ऐसी जगह है जहाँ छोटे-छोटे बच्चे रहते हैं, तो उसे भी हम सेलिब्रेशन ज़ोन बना सकते हैं। आओ मिलकर खुशियाँ मनाएं शिक्षा का एक दीप जलाएँ!
हमारा यह कार्यक्रम शिक्षा पर आधारित है — बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सब मिलकर प्रयासरत हैं।