Arshiya को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई!
श्वेता जी, आपका बेटी के जन्मदिन को बच्चों के साथ मनाने का निर्णय सचमुच प्रेरणादायक है। आपके जैसे सहयोगियों के माध्यम से हमारे सेलिब्रेशन ज़ोन में अपनी खुशियों को सामूहिक रूप से मनाना एक सराहनीय पहल है।
हम आपका और आपके परिवार का आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही, हमारे सहयोगी संदीप रावत जी, आयुष, अरुण रावत जी, उनकी पत्नी और बेटी का भी धन्यवाद, जिनका निरंतर सहयोग हमें मिलता रहता है।
आपके बिना यह सब संभव नहीं हो पाता। यदि आपके क्षेत्र में भी कोई ऐसी जगह है जहां आप जरूरतमंद बच्चों के साथ अपनी खुशियाँ बाँटना चाहते हैं, तो कृपया हमें बताइए। हम उसे सेलिब्रेशन ज़ोन के रूप में विकसित करेंगे और वहां बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटेंगे, जिससे उन्हें प्रेरणा मिलेगी और वे आगे बढ़ सकेंगे।
सेलिब्रेशन ज़ोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट www.himfoundation.in पर विज़िट कर सकते हैं या हमें 01352678700 पर फोन कर सकते हैं। #celebrationzone #himfoundation