विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर हिम फाउंडेशन के तत्वाधान में विधायक आवास में वृक्षारोपण एवम जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में प्रताप नगर माननीय विधायक विक्रम सिंह नेगी जी एवं जागेश्वर विधायक माननीय मोहन सिंह मेहरा जी बतौर अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित थे। यू पी ई एस के प्रशिक्षणार्थी छात्रों एवम विधायक हॉस्टल स्टाफ तथा हिम फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता निभाई गई। इस अवसर पर माननीय विधायक विक्रम सिंह नेगी जी, माननीय विधायक मोहन सिंह मेहरा जी ने पर्यावरण संरक्षण को वृक्षारोपण एवम जनजागरुकता अभियान चलाने का आह्वाहन किया । इस अवसर पर टीटू त्यागीजी महेश जोशी जी संजय बहुगुणा जी भास्कर गैरोलाजी सुनील कुकरेती जी संदीप उनियाल जी राकेश बिष्ट जी आदि ने विधायक आवास में नीम आंवला आम नींबू के पौधे लगाए । हिम फाउंडेशन माननीय विधायक जी का हार्दिक आभार व्यक्त करती हैं, आपके सहयोग से पर्यावरण जन-जागरूकता अभियान सफल रहा । फाउंडेशन विधायक आवास के व्यवस्थापक अधिकारी जी के साथ-साथ उपस्थित अतिथियों का भी हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करती है।